गंगापार, दिसम्बर 19 -- विकास खंड मेजा पाठा इलाका धान की खेती के लिए प्रसिद्ध है। इस इलाके के किसान गेहूं की खेती की अपेक्षा धान की खेती को अधिक महत्व देते हैं। धान की सही उपज लेने के लिए कृषि यंत्रों से धान की कटाई करते हैं। आधुनिक तरीके से धान की खेती करने पर खेतों में भारी मात्रा में पुआल छूट जाता है। इस पुआल को नष्ट करने के लिए किसान आग लगा दे रहे हैं। पुआल में आग लग जाने पर आग का शोला उठने लगता है। हाईकोर्ट के सख्त रुख के बावजूद स्थानीय प्रशासन मामले को गंभीरता से नहीं ले सका जिससे किसान एक के बाद एक दर्जनों की संख्या में अपने खेतों में आग लगाकर बैठे रहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.