शामली, मई 23 -- जिले के आदर्श मंडी और बाबरी थाना क्षेत्रों में किसानों के निजी नलकूपों पर रखे ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाकर चोरों ने विद्युत सामग्री चोरी कर ली। लगातार हुई इन घटनाओं से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई, जबकि विद्युत विभाग को करीब साढ़े चार लाख रुपये की आर्थिक क्षति पहुंची है। विभाग की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- डंघेडा में 15 किसानों के नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरीचोरी की घटनाएँ 33/11 केवी उपकेंद्र करौंदा हाथी पर तैनात अवर अभियंता श्रीनिवास ने बताया कि 21 मई की सुबह सूचना मिली थी कि ग्राम सिक्का और कैड़ी के जंगलों में निजी नलकूपों पर लगे ट्रांसफार्मरों से चोरी की घटनाएं हुई हैं। सूचना पर वह संविदाकर्मी राहुल कुमार के साथ मौके पर पहुंचे।जांच में खुलासा जांच में पता चला कि आदर्श म...