खेतों में मिले गोवंश के अवशेष, हड़कंप
अलीगढ़, जून 3 -- टप्पल, संवाददाता। थाना टप्पल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुराना में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के पास खेतों में कई पशुओं के कटे हुए अवशेष मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।जानकारी के अनुसार, ग्रामीण जयवीर सिंह मंगलवार सुबह करीब 8:00 बजे जब खेतों की तरफ गए, तो उन्होंने अजब सिंह के खेत और पास के बम्बे में अवशेष बिखरे देखे। शिकायतकर्ता के मुताबिक, अज्ञात लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मौके पर करीब 3 से 4 गायों के अवशेष मिले हैं।सूचना मिलते ही टप्पल थाना पुलिस और डॉक्टरों की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। यह भी पढ़ें- जमीन से कुर्बानी किए पशुओं के अवशेष निकलने पर हंगामा पशु चिकित्सकों ने साक्ष्य जुटाने के लिए अवशेषों के नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी मशीन मंगवाकर सभी अवशेषों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.