औरैया, अप्रैल 21 -- अछल्दा, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत भूरेपुर के मजरा पतीकापुरवा गांव में मंगलवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं के खेतों में भीषण आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे करीब 25 बीघा गेहूं की खड़ी फसल और 27 बीघा खेत का भूसा जलकर राख हो गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के किसान और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाना संभव नहीं हो सका। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। आगजनी में पुरवा पति निवासी रामदास व भगवत दास पुत्र जीवन सिंह की 14 बीघा गेहूं की फसल, राधा रमण की 3 बीघा तथा सैनपुर निवासी विमलेश व मनोज पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.