उरई, नवम्बर 21 -- जालौन। तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर आसपास खेतों में भर रहा है। किसान खेत की बुआई नहीं कर पा रहा है। जिन खेतों में फसल की बुआई हो चुकी है। वह फसल भी खराब हो रही है। पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले की सफाई न होने से पानी निकल नहीं पा रहा है। पीड़ित किसान ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। तहसील क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी निवासी आशीष द्विवेदी ने एसडीएम हेमंत पटेल को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके गांव के बाहर तालाब बना हुआ है। इस तालाब में पानी पहले से ही भरा था। अतिवृष्टि के चलते तालाब का पानी ओवरफ्लो हो गया है और तालाब का पानी बाहर निकलकर खेतों में भर रहा है। जिससे खेतों में बोई गई फसल को नुकसान पहुंच रहा है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान होगा। साथ ही वह अपने खेत में भी बुआई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.