खेतों में फसल तैयार, खरीद केंद्र गायब
संभल, मई 22 -- जनपद में मक्का की फसल पककर तैयार हो चुकी है और किसान कटाई के साथ फसल की निकासी में जुट गए हैं। खेतों में इस बार मक्का की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन किसानों की चिंता सरकारी खरीद व्यवस्था को लेकर बढ़ गई है। अब तक जनपद में मक्का खरीद के लिए कोई सरकारी केंद्र स्थापित नहीं किया गया है, जिससे किसानों को अपनी उपज कम दामों पर व्यापारियों को बेचने का डर सता रहा है। किसानों का कहना है कि लागत बढ़ने के बावजूद उन्हें फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। यदि समय रहते सरकारी खरीद केंद्र नहीं खोले गए तो बिचौलिए इसका फायदा उठाकर किसानों से सस्ते दामों में मक्का खरीद लेंगे। किसानों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि जनपद में जल्द से जल्द मक्का खरीद केंद्र स्थापित किए जाएं ताकि उन्हें अपनी उपज का सही मूल्य मिल सके।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.