पीलीभीत, अप्रैल 22 -- पीलीभीत। उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार ने जिलेभर के किसानों से अपील की है कि फसल अवशेष खेतों में कदापि न जलायें। बल्कि फसल अवशेष प्रबन्धन यंत्रों से प्रबन्धन कर फसल अवशेषों को सड़ाकर मृदा स्वास्थ्य संरक्षित करें। इससे खेत की मिट्टी मजबूत होगी। उप कृषि निदेशक ने बताया कि फसल अवशेष जलाने से होने वाली हानियाॅ-फसल अवशेषों को जलाने से उनके जड़, तना पत्तियों में संचित लाभदायक पोषक तत्व नष्ट हो जाते है। फसल अवशेषों को जलाने से मृदा ताप में बढ़ोतरी होती है, जिसके कारण मृदा के भौतिक, रसायनिक एवं जैविक दषा पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। फसल अवशेष नही जलायें। यह भी पढ़ें- फसल अपशिष्ट खेत में जलाने पर होगी कार्यवाही- एसडीएम जीव जन्तुओं का स्वास्थ्य बचायें। पादप अवशेष एवं मृदा में उपलब्ध लाभदायक मित्र कीट जलकर मर जाते है, जिसके कारण...