गाजीपुर, नवम्बर 28 -- दिलदारनगर। क्षेत्र में कृषि संकट गहरा गया है। पिछले महीने आए चक्रवात के कारण खेतों की मिट्टी अभी तक पूरी तरह सूख नहीं पाई है, जिससे धान की फसल कटाई का कार्य ठप हो गया है। उसियां गांव के किसान पिंटू खान, हाजी अरशद खान, इमरान खान और खेदन यादव सहित कई किसानों ने बताया कि खेतों में पानी होने से कीचड़ बनने से स्थिति गंभीर है। मिट्टी में अत्यधिक नमी के कारण हार्वेस्टर मशीनें खेतों में प्रवेश नहीं कर पा रही हैं, जिससे कटाई में देरी हो रही है। किसानों का कहना है कि देरी होने पर फसल खराब होने का खतरा बढ़ जाएगा। निचले इलाकों में अब भी कीचड़ की मोटी परत जमी है, जिसे सूखने में कुछ और दिन लग सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.