समस्तीपुर, जनवरी 30 -- मोरवा, एसं। प्रखंड क्षेत्र के किसान नीलगाय के कहर से काफी त्रस्त हैं। नीलगाय का झुंड खेतों में घुसते ही फसलों को तहस-नहस कर रहा है। हरी सब्जी के साथ-साथ आलू, गेहूं, तंबाकू, मक्का आदि की फसल को बुरी तरह बर्बाद होता देख किसान माथा पीट रहे हैं। बताया गया कि नीलगाय से निपटने के लिए विभाग के द्वारा समय समय पर दावे किए जाते रहे हैं लेकिन उसका असर देखने को नहीं मिलता है। प्रखंड क्षेत्र में नीलगाय से निपटने के लिए शूटर से मदद ली गई थी लेकिन किसी भी पंचायत में यह कारगर साबित नहीं हुआ। दिनों दिन नीलगाय की संख्या बढ़ती जा रही है। झुंड के झुंड नीलगाय खेतों में पहुंचकर लहलहाती फसल को बर्बाद कर रहे हैं। इससे निजात मिलना फिलहाल मुश्किल लग रहा है। नीलगाय के आतंक से प्रखंड क्षेत्र के कई किसान खेती छोड़ने को विवश हैं। बताते चलें कि नील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.