खेतों में धान की रोपाई में जुटे किसान
आगरा, जुलाई 10 -- मानसून की बारिश लोगों के लिए राहत और आफत दोनों लेकर आई है। रुक रुक कर बारिश के बाद लोगों को एक तरफ भीषण उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। किसानों ने खेतों में धान की पौध की रोपाई तेज कर दी है। वहीं बारिश की वजह से शहर, कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव व गंदगी ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। गुरूवार की अलसुबह से ही हुई बारिश से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में और गिरावट आई है। अधिकतम तापमान गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस रह गया है। रात के समय भी न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास है। यह भी पढ़ें- कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बरसे बदरा सुबह बारिश के बाद दिन में आसमान में बादल तो छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। जिसकी वजह से दोपहर के समय लोग खरीददारी के लिए निकले। हालांकि बारिश से बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम हो गई है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.