औरैया, अप्रैल 25 -- सहार, संवाददाता। सहार थाना क्षेत्र के कई गांवों में शनिवार को अचानक लगी आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। मदारी पुरवा, खुते पुरवा, हरपुरा और भैंसनिया गांवों में आग की चपेट में आकर करीब 80 बीघा क्षेत्र में फसल अवशेष और भूसा जलकर राख हो गया। घटना से प्रभावित किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती गई और देखते ही देखते कई खेत इसकी जद में आ गए। आग की लपटें उठते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। फायरमैन ओमपाल सिंह, विनय कुमार और नरेंद्र पाल सिंह ने टीम के साथ कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.