खेतों में टूटे बिजली तार से कभी भी हो सकता हादसा
समस्तीपुर, मई 19 -- रिसनगर,। प्रखंड क्षेत्र के रामपुर विशुन एवं हजपुरवा गांव में बिजली के तार टूटकर खेतों और रास्तों पर गिर पड़े हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बावजूद इसके विभागीय अधिकारियों की ओर से अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। रामपुर विशुन पंचायत के माधोपुर वार्ड 5 निवासी एवं पूर्व मुखिया भोला महतो ने बोरिंग कनेक्शन का बिजली तार टूटकर गिर जाने की शिकायत विद्युत विभाग से की है। विद्युत अभियंता वारिसनगर को दिए आवेदन में बताया कि हाल में आई आंधी-पानी के दौरान बोरिंग का बिजली तार टूटकर जमीन पर गिर गया था। इसकी सूचना लाइनमैन को दी गई, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी तार को नहीं जोड़ा गया। यह भी पढ़ें- खेतों में टूटे बिजली तार से हादसे का खतरा पूर्व मुखिया ने कहा कि खेतों में बिजली तार गिरे रहने से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.