फिरोजाबाद, जनवरी 4 -- शिकोहाबाद। शुक्रवार की देर रात शिकोहाबाद पुलिस ने ऊबटी के पास एक ट्यूबल पर छापा मारकर मौके से 20 जुआरियों को दबोच लिया। पुलिस को आरोपियों की तलाशी में लगभग 3 लाख की नगदी, मौके से थार, स्कॉर्पियो, ऑल्टो एन, दो बाइकें बरामद हुई। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस की कार्रवाई से नए साल का जश्न मनाते हुए आगरा, मैनपुरी समेत गैर जनपदों से आकर जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया। सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि गांव ऊबटी में मुन्नालाल पुत्र बाबूराम के ट्यूबवैल पर जनपद के साथ गैर जनपदों के लोग लाखों का जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमों का गठन कर एक साथ छापा मारा। पुलिस का छापा पड़ते ही मौके पर मौजूद जुआरियों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने ट्यूबवैल मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.