हरदोई, अप्रैल 7 -- हरदोई, संवाददाता। रविवार को आंधी और ओलों के साथ कई घंटे की जोरदार बारिश ने खेतों को पानी पानी कर दिया। मंगलवार को भी शाम होते होते आंधी के साथ बारिश ने अपना सितम ढाना शुरू कर दिया। बारिश का कहर इतना था कि खेतों में कटी पड़ी फसलें डूब गईं, यही नहीं ओलों की मार से गेहूं की बालियां टूट गईं और गेहूं के दाने जमीदोज हो गए। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के साथ गिरने वाले ओलों ने किसानों के खेतों के साथ उनके अरमानों को भी चाक कर दिया। पर सरकारी फाइलों में इतनी भी बारिश न हुई कि किसानों को राहत की सरकारी इमदाद मिल सके। आंधी, ओले और बारिश से होने वाले नुकसान का आकलन करने एवं किसानों को तत्काल मदद उपलब्ध करवाने के मुख्यमंत्री के आदेश उस समय बेमानी हो गए जब जिला प्रशासन को तहसीलों से बारिश से हुए नुकसान के आंकड़े मिले। बिलग्राम, हरदोई...