भदोही, अप्रैल 15 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर के वार्ड नंबर नौ बालीपुर मुहल्ले में जमा दूषित पानी से नागरिकों का जीना दुश्वार हो गया है। गंदा पानी सड़कर बजबजा रहा है, जिससे दुर्गंध उठने के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। बालीपुर मुहल्ले का जलजमाव से ऐसा नाता है जो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। तीखी धूप से जहां तालाब व नहर तक सूख गए हैं वहीं, करीब नौ बीघा खेत आज भी जलमग्न है। गंदा पानी जमा होने से किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं। पानी निकासी की ऐसी व्यवस्था अब तक नहीं बन पाया कि खेतों को गंदा पानी से मुक्ति किया जा सके। लाखा निर्माण, मरम्मत और सफाई कार्य के नाम पर लाखों खर्च के बावजूद नागरिकों को जल जामव से निजात नहीं मिल पा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...