मऊ, जून 18 -- मऊ, संवाददाता। दो दिवसीय जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं अन्य विभागों द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉलों का अतिथियों ने अवलोकन किया। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने खेतों में गोबर की खाद एवं जैविक संसाधनों का प्रयोग करने पर जोर दिया। साथ ही किसानों को प्राकृतिक खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा सरकार की विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को किसानों को योजनाओं एवं तकनीकी जानकारी का अधिकाधिक लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- रसायनिक खाद का किसान कम करें उपयोग कार्यक्रम में मुख...