औरैया, मई 5 -- कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम नंदपुर के आसपास स्थित खेतों में गेहूं की कटाई के बाद खड़े फसल अवशेष में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग 38 बीघा क्षेत्र में फैले अवशेष को अपनी चपेट में ले लिया। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक आधा दर्जन से अधिक किसानों को भारी नुकसान हो चुका था। आग की चपेट में आकर किसान अनिल यादव के समरसेबल का स्टार्टर और करीब 30 पाइप जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा बांकेलाल, शिशुपाल सिंह, दुर्वजय और नीलम देवी समेत कई किसानों के भूसे व फसल अवशेष जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्राथमिक तौर पर किस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.