हाथरस, मार्च 20 -- हाथरस, संवाददाता। शुक्रवार की सुबह करीब छह घंटे हुई बेमौसम बारिश किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गई। किसान खेतों में खोदे पड़े आलू को बचाने के प्रयासों में जुट गए। वहीं, तेज हवाओं व बारिश से गेंहू की फसल खेतों में बिछ गई। जिले के किसान रबी के सीजन में प्रमुख रूप से गेंहू, आलू व सरसों आदि फसलों की खेती करते हैं। कृषि विभा व उद्यान विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष जिले में करीब 72 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेंहू की फसल उगाई गई है। वहीं, करीब 52.5 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की फसल की पैदावार की गई है। आंकड़ों के अनुसार अभी करीब 5.25 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की खोदाई होना बाकी है। किसान खोदाई करने में जुटे हैं। शुक्रवार की सुबह चलीं तेज हवाओं व बारिश से किसानों की धुकधुकी बढ़ गई। किसान अपने खेतों की तरफ भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.