बिजनौर, मई 7 -- गौरव त्यागी/चांदपुर। चांदपुर तहसील क्षेत्र के गांव करनपुर गामड़ी में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। किसान के खेतों में पिछले करीब 20 वर्षों से दो 25-25 केवी के ट्रांसफार्मर खुले में बेरतकीब तरीके से रखे हुए हैं। किसानों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। चांदपुर तहसील क्षेत्र के गांव करनपुर गामड़ी निवासी पवन शर्मा और उनके भाई सुमन शर्मा के खेतों में बिजली विभाग द्वारा लगाए गए दो 25-25 केवी के ट्रांसफार्मर लंबे समय से खुले में रखे हुए हैं। यह भी पढ़ें- पुरानी बाजार वार्ड में जर्जर बिजली पोलों से खतरा किसानों का कहना है कि करीब 20 वर्षों से ये ट्रांसफार्मर खेतों में बेरतकीब हालत में रखे हैं, लेकि...