हापुड़, अप्रैल 5 -- प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण मिशन शक्ति अभियान 5.0 के दूसरे चरण में रविवार को टीमों ने खेतों में काम करने वाली महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर बताए। इसके अलावा मिशन शक्ति टीम ने खेतों में काम करने वाली महिलाओं को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई। बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं और बालिकाओं के उत्थान के लिए नई-नई योजनाओं पर काम कर रही है। इसलिए मिशन शक्ति अभियान 5.0 के दूसरे चरण की शुरूआत की गई है। इस अभियान के तहत मिशन शक्ति में लगाई गईं महिला पुलिस कर्मियों द्वारा स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक स्थानों पर चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। रविवार को मिशन शक्ति टीम में तैनात महिला उपनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.