चंदौली, अप्रैल 3 -- शहाबगंज। अचानक आए आंधी-तूफान और गरज के साथ हुई बूंदाबांदी ने क्षेत्र में जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। मौसम के इस अचानक बदले मिजाज ने सबसे ज्यादा किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। खेतों में कटाई के बाद रखी गई गेहूं की फसल तेज हवाओं के कारण इधर-उधर उड़ने लगी। जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका सताने लगी है। अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। जिसके बाद आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कई जगहों पर खेतों में काटकर रखी गेहूं की फसल उड़कर दूसरे खेतों में चली गई। जिससे किसानों को अपनी मेहनत पर पानी फिरता नजर आया। वहीं सड़कों पर धूल और तेज हवा के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर पेड़ की डालियां टूटकर गिर गईं, जिससे रास्ते अवरुद्...