बदायूं, फरवरी 11 -- कुंवरगांव। फसलों की सुरक्षा के नाम पर खेतों में खुलेआम प्रवाहित किए जा रहे करंटयुक्त तार अब जानलेवा साबित होने लगे हैं। थाना क्षेत्र के ग्राम यूसुफनगर में आलू के खेत में लगाए गए करंटयुक्त तार की चपेट में आने से एक सांड़ की मौत हो गई। मामले में पशु प्रेमियों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि गांव के रहने वाले तेजपाल यादव पुत्र चंद्रपाल यादव ने आलू की फसल को जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर करंट वाले तार लगा रखे थे। रविवार को खेत में पहुंचे सांड़ की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष फैल गया और सोशल मीडिया पर भी मामला तेजी से वायरल हुआ। घटना को गंभीर पशु क्रूरता बताते हुए पशु प्रेमी प्रखर अग्रवाल पुत्र नीरज अग्रवाल एवं अरविंद शर्मा पुत्र कुलाकी राम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.