बहराइच, जुलाई 13 -- बहराइच। खेतों में लगे तारों में 11 हजार की लाइन से अर्थिंग उतर जाने से एक बच्चे की मौत हो गई। जबिक बच्चे का पिता उसे बचाने में गम्भीर झुलस गया। उसे अस्पताल भेजा गया है। घर में कोहराम मच गया। घटना सुजौली थाना क्षेत्र के सिरिसियन पुरवा की है। जहां 13 साल के किशोर मोदी पुत्र सतनू खेत में रोपाई कर रहा था। उसी के खेत में तारों का बाड़ भी लगा था। अचानक खेतों में अर्थिंग उतर गई। बच्चे की घटनास्थल पर मौत हो गई। पिता सतनू घायल हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस और राजस्व टीम को सूचना दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.