कटिहार, अगस्त 23 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। किसानों तक सरकार की योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पहुंचाने के लिए कृषि विभाग ने फार्मर रजिस्ट्री और डिजिटल क्रॉप सर्वे अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार को जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार ने प्राणपुर, कटिहार, बरारी सहित विभिन्न प्रखंडों का क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खुद खेतों में पहुंचकर करीब 30 खेतों का डिजिटल क्रॉप सर्वे किया तथा 25 किसानों की फार्मर आईडी भी जनरेट कराई। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों को बताया कि फार्मर रजिस्ट्री से भूमि एवं खेती का पूरा विवरण एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा। इससे कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने में पारदर्शिता बढ़ेगी और प्रक्रिया आसान होगी। उन्होंने किसानों से अपनी भूमि एवं ज...