महाराजगंज, अप्रैल 13 -- परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। श्यामदेउरवा थानाक्षेत्र के सियरहीभार गांव के सिवान से रविवार को उठी आग की चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के झोंकों के साथ आग की लपटें शोला बनकर भिटौली थानाक्षेत्र के गोपाला, बरगदही व बेलवा बुजुर्ग के सिवान तक फैल गईं। इस भीषण अग्निकांड में करीब 50 एकड़ से अधिक खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों की साल भर की मेहनत और निवाला उनकी आंखों के सामने ही धूं-धूं कर जल गया।आग इतनी तेजी से फैली कि किसानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सियरहीभार से शुरू होकर आग ने पड़ोसी गांव गोपाला, बरगदही और बेलवा बुजुर्ग के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा व भिटौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर घंटों मशक्कत की,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.