खेतों में आग लगने से 30 बीघा गेहूं की फसल जली
पीलीभीत, अप्रैल 20 -- जहानाबाद। जहानाबाद क्षेत्र में अप्सरा नदी के किनारे रविवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे अचानक लगी आग से किसानों की तैयार खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। खेतों में गेहूं काट रहे किसानों ने एकजुट होकर ट्रैक्टर और अन्य साधनों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब 30 बीघा फसल नष्ट हो चुकी थी। पीड़ित किसानों ने पिकअप वाहन स्वामी पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सामूहिक शिकायत दी है। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन किया। यह भी पढ़ें- बरुआ गांव के पास खेतों में भीषण आग, 10 बीघा फसल खाक किसानों ने बताया कि अप्सरा नदी क्षेत्र में गेहूं की कटाई के लिए कंबाइन मशीन चल रही थी। कुछ किसानों ने ठेके पर कटाई कराने वाले पिकअप स्वामी से कंबाइन द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.