उन्नाव, अप्रैल 13 -- असोहा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कंचनपुर और भवलिया गांव में सोमवार दोपहर आग ने किसानों पर कहर बरपा दिया। तेज हवाओं के बीच अचानक भड़की आग ने देखते ही देखते खड़ी गेहूं की करीब 20 बीघा फसल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कई किसानों की महीनों की मेहनत जलकर राख हो गई।थानाक्षेत्र के कंचनपुर गांव में शिवबरन सिंह के खेत से उठता धुआं देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तेज हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और आता सिंह व नन्हकू के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल कर्मियों ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब पांच बीघा फसल जल चुकी थी। यह भी पढ़ें- चंदा केवटिया के बघार में लगी भीषण आग, गेहूं राख इसी बीच भवलिया गांव में भी आग लगने की सूचना मिली। यहां प्रेम शंकर दीक्षित के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.