मधुबनी, दिसम्बर 28 -- मधुबनी । मधुबनी अनुमंडल सहित जिले के कई हिस्सों में रबी फसलों की बुआई इस बार गंभीर संकट में फंस गई है। मोंथा चक्रवाती तूफान और उसके बाद हुई अतिवृष्टि ने जहां पहले धान की तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचाया, वहीं अब रबी फसलों की बुआई में भी अत्यधिक नमी सबसे बड़ी बाधा बनकर सामने खड़ी है। खेतों में पानी और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है, जिससे किसान त्राहिमाम कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि पहले ही बढ़ती लागत के कारण खेती करना मुश्किल हो गया है। ऊपर से प्रकृति की मार ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया है। एक तरफ बीज, खाद, डीजल और मजदूरी की लागत बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर फसल की अनिश्चितता किसानों को आर्थिक रूप से तोड़ रही है। गेहूं बुआई लक्ष्य से काफी पीछे: जिले में रबी मौसम के तहत करीब 1.29 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं बु...