लखनऊ, मई 19 -- मोहनलालगंज। संवाददाता मोहनलालगंज के मऊ में खेतों में अचेत पड़े युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मऊ में रहने वाला 48 वर्षीय मनोज शर्मा पेंटर था। मंगलवार की दोपहर वह अचेत अवस्था में गांव के मिनी स्टेडियम के पास पड़ा मिला। सूचना पाकर युवक का भाई अमित शर्मा मौके पर पहुंचा और सीएचसी मोहनलालगंज पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि युवक नशे का आदी था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...