खेतों पर पानी लगा रहे पूर्व प्रधान लापता, काली नदी में तलाश जारी
बुलंदशहर, जून 26 -- बुलंदशहर (शिकारपुर)। सलैमपुर क्षेत्र के गांव पारौली के पूर्व प्रधान सुनील राघव उर्फ सन्नी 54 वर्ष पुत्र नेपाल सिंह, संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए परिजनों को अनहोनी की आशंका है। परिजनों के अनुसार सुनील राघव 24 जून की रात लगभग 11 बजे अपने खेतों पर पानी लगाने गए थे। जब वे काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। नदी किनारे मिले सामान तलाश करते हुए काली नदी के किनारे पहुंचे तो उन्हें वहां सुनील राघव की चप्पलें और उनका मोबाइल फोन बरामद हुआ। सामान मिलने के बाद परिजनों ने आशंका जताई है कि सम्भवत: खेत में पानी लगाते समय पैर फिसलने या किसी अन्य दुर्घटना के चलते वे नदी के गहरे पानी में गिर गए होंगे।
प्रशासन द्वारा तलाशी अभियान घटना की सूचना मिलते ही परिजन सलैमपुर थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित तहरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.