लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- डीसीएम श्रीराम समूह की अजबापुर चीनी मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी व इकाई प्रमुख प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में मिल प्रबंधन ने चीनी मिल क्षेत्र के किसानों से उनके खेतों पर पहुंचकर संवाद किया। मिल की टीम ने चीनी मिल के गेट एरिया से जुड़े मनिकापुर, सोहौना, मकसूदपुर, चंदिला सहित विभिन्न गांवों के किसानों से संपर्क कर बसंत कालीन गन्ना बुवाई करने के लिए प्रेरित किया। वैज्ञानिक डा. बख्शी राम ने किसानों को गन्ने की खेती करने के लिए वैज्ञानिक तरीके अपनाते हुए खेत में पाटा न लगाने की सलाह दी । मिल के गन्ना विभाग के अध्यक्ष डाक्टर हरेंद्र त्रिपाठी व डीजीएम एकेएस बघेल ने किसानों से अधिक से अधिक को.118, को 15023, कोशा 13235, कोलख 14201 प्रजातियां ही लगाने के लिए प्रेरित किया। मिल प्रबंधन द्वारा साथ ही कोई भी...