उरई, जनवरी 13 -- कोंच। खेतों में नजर आया तेंदुआ वन विभाग के लिए परेशानी का सबब बन गया है। वन विभाग टीम 6 दिन बाद भी तेंदुआ नहीं पकड़ पाई। खेतों में किसानों का आवागमन बंद हो गया है।हरी मटर तुड़ाई के काम पर ब्रेक लग गया है। खेतों पर जाने से किसान डर रहे हैं और खेती किसानी कार्य ठप्प पड़ गया है। छह दिनों से वन विभाग को चकरघिन्नी बनाये घूम रहा लापता तेंदुआ रविवार को कोंच ब्लाक के भेदपुरा ग्राम में ड्रोन कैमरे में दिखाई दिया उसके बाद फिर ओझल हो गया। तब से न तो तेंदुआ दिखाई दिया और न ही उसकी लोकेशन मिली।लापता तेंदुआ को लेकर इलाके में हड़कम्प मचा है । ग्रामीणों और किसानों में भय का माहौल है। खेतों में चल रहे हरी मटर तुड़ाई का काम भी अधर में लटका है। किसान खेतों पर जाने से डर रहे हैं। खेती किसानी कार्य ठप्प पड़ गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.