मैनपुरी, जून 16 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में खेतों पर गई युवती के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़खानी कर दी। युवती ने शोर मचाया तो खेतों पर काम कर रहे लोग पहुंच गए। युवती का भाई भी पहुंच गया। जहां भाई और आरोपी में मारपीट हुई। इतना ही नहीं आरोपी ने एक दिन पूर्व उसका रास्ता रोका और उसे व उसके मां-बाप को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कस्बा के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह 13 जून को खेतों पर गई थी। तभी आरोपी समीर खान पुत्र अमरुद्दीन निवासी नानमई वहां पहुंच गया और उसके साथ छेड़खानी कर दी। यह भी पढ़ें- खेतों पर गई युवती से युवक ने की छेड़खानी जब उसने विरोध किया और शोर मचाया तो खेतों में काम कर रहे लोग आ गए। उसके बाद उसने अपने भाई को भी बुला लिया। घटना को लेकर आरोपी ने उसके ...