खेतों की ओर गई युवती से दुराचार की कोशिश
कौशाम्बी, मई 30 -- खेतों की ओर गई मंझनपुर कोतवाली इलाके की एक युवती से दुराचार का प्रयास किया गया। इसका उलाहना देने पर आरोपी ने अपने परिजनों संग मिलकर उसके साथ अभद्रता की। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 27 मई की शाम उसकी 19 साल की बेटी खेतों की ओर गई थी। आरोप है कि रास्ते में पड़ोसी संतलाल मिल गया। उसने गला दबाकर मार डालने की धमकी देते हुए दुराचार का प्रयास किया। शोरगुल पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता घटना की शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंची। आरोप है कि आरोपी ने अपने पिता होरीलाल, माता रानू देवी, परिवार के मेखई व पुष्पा देवी के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। डीएसपी शिवांक सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम करा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.