कौशाम्बी, फरवरी 28 -- सैनी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 साल की बेटी 26 फरवरी को दैनिक क्रिया के लिए खेतों की ओर गई थी। रास्ते में निर्जन स्थान पर राहुल पटेल निवासी गोविंदपुर गोरियों पहले से मौजूद था। आरोप है कि उसने हाथ पकड़कर खींचते हुए पीड़ित की बेटी के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी दी। घटना से डरी-सहमी किशोरी ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। इस संबंध में सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि किशोरी के पिता की शिकायत पर मुकदमा कायम कराकर जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.