कौशाम्बी, मई 7 -- सैनी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि चार मई की सुबह उसकी 17 साल की बेटी खेतों की ओर गई थी। काफी देर तक लौटकर नहीं आई तो खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान पता चला कि फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के आलमपुर गेरिया गांव का योगेश प्रजापति बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- युवती प्रेमी संग फरार, मुकदमा कायम यह भी पढ़ें- युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...