सीतामढ़ी, फरवरी 27 -- सीतामढ़ी। धरती की घटती उर्वरता, गिरते भू-जल स्तर और बढ़ते रासायनिक उपयोग से उत्पन्न खतरे को देखते हुए जिला कृषि विभाग ने धरती माता बचाओ अभियान शुरू करने की व्यापक योजना तैयार की है। इस अभियान के तहत ग्राम स्तर पर किसानों और समुदाय के लोगों को जागरूक कर टिकाऊ और पर्यावरण आधारित खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि विभाग के अनुसार बदलते जलवायु परिदृश्य और खेती की बढ़ती लागत के बीच अब आवश्यक हो गया है कि खेती को प्रकृति के अनुरूप बनाया जाए। इसी उद्देश्य से जल संरक्षण, वन एवं पर्यावरण संरक्षण आधारित कृषि प्रणाली को प्राथमिकता दी जाएगी। अभियान के दौरान किसानों को कम सिंचाई वाली फसलों, प्राकृतिक खेती और मिलेट (मोटे अनाज) की खेती के लिए प्रेरित किया जाएगा। भूमि की उर्वरता हो रही कम : रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.