मुजफ्फरपुर, मई 8 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक बार फिर से ढैंचा लगाने की योजना शुरू की जा रही है। इसको लेकर विभाग ने जिले को एक करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसे किसानों के लिए ढैंचा बीच खरीदने के लिए अनुदान देने पर खर्च किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने शुक्रवार को दी।बताया कि ढैंचा बीज वितरण कार्यक्रम को पिछले कुछ वर्षों के लिए स्थगित कर दिया गया था। हाल के वर्षों में खेतों की उर्वरा शक्ति में कमी आने की रिपोर्ट मिलने के बाद फिर से इस योजना को चालू शुरू किया जा रहा है। इसे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत क्रियान्वित किया जाना है। इसके लिए प्रदेश में सभी जिलों के लिए 20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी गई है। जिले को भी एक करोड़ रुपये की राशि का आवंटन मिला है। मुख्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.