कटिहार, मार्च 15 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिले में चल रहे डिजिटल प्लॉट सर्वे कार्य की प्रगति रिपोर्ट ने प्रखंडों की तस्वीर साफ कर दी है। कृषि विभाग द्वारा जारी अद्यतन रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 3,74,897 प्लॉट के सर्वे का लक्ष्य है, जिसमें से 2,64,750 प्लॉट का सर्वे पूरा हो चुका है। इस प्रकार जिले में सर्वे कार्य की औसत प्रगति करीब 71.05 प्रतिशत तक पहुंच गई है। हालांकि प्रखंडों के बीच प्रदर्शन में काफी अंतर देखने को मिल रहा है।प्रगति में मनिहारी सबसे आगेप्रगति के मामले में मनिहारी प्रखंड सबसे आगे है। यहां 8190 प्लॉट के सर्वे का लक्ष्य पूरी तरह पूरा कर लिया गया है और प्रगति 100 प्रतिशत दर्ज की गई है। इसके अलावा मनसाही (99.68 प्रतिशत), कुरसेला (99.57 प्रतिशत) और अमदाबाद (99.01 प्रतिशत) प्रखंडों ने भी लगभग लक्ष्य हासिल कर ल...