मऊ, मई 26 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में चल रही भीषण लू एवं बढ़ते तापक्रम का असर मानव एवं पशु पक्षियों के जीवन के साथ-साथ बागवानी फसलों एवं सब्जियों की खेती पर भी पड़ रहा है। हीट वेव और लू से बचाव के लिए जनपद में किसानों की क्षति को न्यून करने के लिए किसानों को जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त ने जानकारी साझा की। बताया कि किसान अपने खेतों में और बागो में पर्याप्त नमी बनाए रखें, विशेष कर सूर्यास्त के समय ही हल्की सिंचाई जरूर करें। शुष्क हवाओं से बचाव के लिए सब्जी उत्पादक किसानों को पश्चिम की दिशा में सरकंडे की बाड़, ग्रीन नेट या घर में उपयोग हो चुकी पुरानी साड़ियों का एक अवरोध बाड़ बनाएं, जिससे फसलों को कम से कम नुकसान हो सके। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी और लू ने किसानों की बढ़ाई चिंता, तापमान पहुंचा 42 डिग्री इस मौसम में छत पर प्लास्टिक की मोटी श...