सीतामढ़ी, सितम्बर 8 -- सीतामढ़ी। जिले के किसानों को कृषि कार्य के लिए अनुदानित दर पर यंत्र उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया गया है। कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत इस वर्ष 86 प्रकार के कृषि यंत्रों का वितरण किया जाएगा। इसके लिए करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों को यंत्र की श्रेणी के अनुसार 40 से 80 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। 16 नए आधुनिक यंत्र किए गए शामिल : यह भी पढ़ें- कृषि यंत्रों पर 40 से 80 फीसदी तक मिलेगा अनुदाननए यंत्रों का विवरण इस बार कृषि यंत्रीकरण योजना में 16 प्रकार के नए आधुनिक कृषि यंत्रों को शामिल किया गया है। नए यंत्रों में मल्टी क्रॉप प्लांटर, ट्रैक टाइप कम्बाइन, मेज़ हार्वेस्टर, रेज्ड बेड प्लांटर, रिवर्सिबल एमबी प्लग इत्यादि यंत्रों को जोड़ा गया है। विभाग का उद्देश्य किसानों को खेती क...