मधुबनी, अगस्त 25 -- रहिका, निज संवाददाता। जिले के किसानों के लिए अच्छी खबर है। कृषि विभाग ने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) पोर्टल पर खेती से जुड़ी आठ प्रमुख योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कृषि योजना जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी सुदामा ठाकुर ने सभी कृषि समन्वयकों, किसान सलाहकारों, प्रखंड कृषि पदाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को पंचायत और प्रखंड स्तर पर किसानों को योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक आवेदन कराने का निर्देश दिया है। योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से सीधे लाभुकों के बैंक खाते में दिया जाएगा।

ड्रोन से छिड़काव ड्रोन से छिड़काव: आधुनिक कृषि तकनीक को बढ़ावा देने के लिए ड्रोन से कीटनाशक और उर्वरकों के छिड़काव की सुविधा मिलेगी। इससे समय व मजदूरी की बचत के साथ फसल पर समान रूप से दवा का छिड़काव संभव होगा।

कीट...