फतेहपुर, मई 29 -- फतेहपुर। नवीनतम तकनीक की खेती में मिट्टी की उपयोगिता और होने वाले लाभों के प्रति किसानों को जागरुक किया गया। कृषि विभाग ने महिला पुरुष किसानों को योजनाओं की जानकारी दी। उन्नत किस्म के बीज वितरित कराते हुए बिंदुवार जानकारी उपलब्ध कराई। थरियांव के कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान में कृषि उपनिदेशक सत्येन्द्र सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जहां पर पहुंचे महिला पुरुष किसानों को खेती की नवीनतम तकनीक व पद्धति की जानकारी देकर बीज उर्वरक व उपलब्धता बताया। इसके साथ खेती में कीटनाशक दवाओं के प्रयोग, आधुनिक यंत्रों का प्रयोग, पशु संबंधी बीमारियों व इलाज के साथ प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एकीकृत खेती प्रणाली, कृषि विकास योजना, पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पैनल का सिंचाई में प्रयोग की जानकारी दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.