सीतामढ़ी, मार्च 9 -- शिवहर। कृषि विज्ञान केंद्र, शिवहर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण, पोषण सुरक्षा एवं कृषि आधारित उद्यमिता से संवंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, पोषण सुरक्षा एवं कृषि आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने के संवंध में चर्चा की गई। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि,पूसा के अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अनुराधा रंजन कुमारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि और उससे जुड़े कार्यों में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि यदि महिलाओं को वैज्ञानिक तकनीकों, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन तथा उद्यमिता से जोड...