चतरा, जून 29 -- सिमरिया प्रतिनिधि। सिमरिया प्रखंड के सबानों और पिरी पंचायत में आत्मा समेति सहायय अनुदान के तहत कृषक गोष्ठी सह "खेत बचाओ अभियान" जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजेश कुमार द्वारा उपस्थित किसानों को खेती में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक इस्तेमाल को कम करने, प्राकृतिक खेती के महत्व देने, उन्नत बीज और जल संरक्षण तकनीक की जानकारी दी गई। तथा फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड,कम वर्षा की स्थिति में वैकल्पिक खेती के बारे में विस्तार से बताया गया। इस कार्यक्रम में संबंधित पंचायत के मुखिया नरेश, वार्ड सदस्य उमेश राम,कृषक मित्र, जेएसएलपीएस के महिला सदस्य, एग्री क्लीनिक के अश्वनी कुमार सिंह, एटीएम सुधीर कुमार और बीटीएम राजेश कुमार उपस्थित हुए। यह भी पढ़ें- कृषक गोष्ठी सह खेत...