अररिया, दिसम्बर 12 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिला कृषि कार्यालय परिसर में शुक्रवार से दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण मेले का आगाज हुआ। केंद्र प्रायोजित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (एसएमएएम) योजना के तहत प्रथम जिला स्तरीय मेले का उद्घाटन डीआरडीए निदेशक और जिला कृषि पदाधिकारी गौरव प्रताप सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस मौके पर डीआरडीए निदेशक ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि खेती की बढ़ती लागत को कम करने के लिए कृषि यंत्रों का उपयोग जरूरी है। कृषि यंत्र की मदद से किसान सही समय पर अपनी फसलों की बुवाई से लेकर के कटाई तक कर सकते हैं। जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में कृषि यंत्र के बिना खेती करना मुश्किल है। मजदूरों की कमी और बढ़ती महंगाई से बचने के लिए किसान खेती में अधिक से अधिक कृषि यंत्रों की मदद लें, ताकि समय और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.