कौशाम्बी, अप्रैल 5 -- सिराथू तहसील क्षेत्र में इन दिनों गेहूं की कटाई चरम पर है। पिछले एक सप्ताह से हजारों अन्नदाता परिवार सहित सुबह पांच बजे से लेकर रात के आठ, नौ बजे तक खेतों में डटे रहते हैं। इससे लोगों का रुख बाजारों की ओर नहीं हो पा रहा है। इससे जहां व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, वहीं आमदनी न होने से चिंताए भी बढ़ गई हैं। गेहूं फसल तैयार होते ही बेमौसम बारिश व आंधी-तूफान को देखते हुए किसान फसलों की बर्बादी को लेकर डरा-सहमा है। डर के चलते वे फसलों की कटाई-मड़ाई कराने में तेजी से जुट गए हैं। भोर पांच बजे से रात के नौ बजे तक किसान खेतों पर फसलों की कटाई-मड़ाई के लिए मशक्कत कर रहा है। स्थिति यह है कि घर-परिवार के लगभग सभी सदस्य खेतों में ही समय दे रहे हैं। इसका असर अब स्थानीय बाजारों पर साफ दिखने लगा है। सिराथू, देवीगंज और अजुह...