खेती बचाओ अभियान में किसानों को बताया मृदा स्वास्थ्य सुधार का महत्व
औरैया, जून 9 -- अछल्दा, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र ग्वारी द्वारा संचालित खेती बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को ग्वारी ग्राम पंचायत एवं न्याय पंचायत में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, टिकाऊ खेती और उत्पादन बढ़ाने के वैज्ञानिक उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी एवं वैज्ञानिक डॉ. राम पलट ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि खेतों की नियमित मिट्टी जांच कराकर ही उर्वरकों का प्रयोग किया जाना चाहिए। मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के संतुलित उपयोग से उत्पादन लागत कम होती है और फसल की गुणवत्ता व उपज में वृद्धि होती है। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और जैविक विकल्पों को अपनाने का आह्वान किया। डॉ. राम पलट ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.