खेती बचाओ अभियान में किसानों को टिकाऊ कृषि अपनाने का दिया गया संदेश
रामगढ़, जून 2 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र, रामगढ़ की ओर से आदिवासी बहुल ग्राम रंगूबेरा में खेती बचाओ अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, जल संरक्षण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा जलवायु-अनुकूल कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विज्ञान केंद्र, रामगढ़ के प्रधान वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने की। उन्होंने कहा कि मृदा की उर्वरता में कमी, जल संसाधनों का क्षरण और जलवायु परिवर्तन कृषि क्षेत्र के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। इनसे निपटने के लिए किसानों को मृदा परीक्षण आधारित खेती, फसल विविधीकरण, जैविक खादों के उपयोग तथा वर्षा जल संरक्षण जैसी तकनीकों को अपनाना चाहिए। यह भी पढ़ें- खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ, किसानों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.