औरैया, जून 10 -- कंचौसी, संवाददाता। सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत सौथरा के गांव उम्मेदपुर और इगुरा में कृषि विभाग की ओर से खेती बचाओ अभियान के तहत किसान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने, मिट्टी की जांच कराने तथा संतुलित उर्वरकों के प्रयोग के प्रति जागरूक किया। कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. रश्मि यादव ने कहा कि अधिक उत्पादन की चाह में किसान रासायनिक उर्वरकों का अंधाधुंध प्रयोग कर रहे हैं, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति लगातार घट रही है। उन्होंने किसानों से गोबर की खाद, वर्मी कंपोस्ट और अन्य जैविक संसाधनों के अधिक उपयोग की अपील की। कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाकर खेतों को ऊसर और बंजर होने से बचाया जा सकता है तथा मिट्टी की गुणवत्ता को लंबे समय तक बनाए रखा जा सकता है। उन्होंने खरीफ...